Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > किसान आंदोलन के जरिये कुछ लोगों का स्वयं की राजनीति चमकाने का प्रयास : राज्यमंत्री कुशवाह

किसान आंदोलन के जरिये कुछ लोगों का स्वयं की राजनीति चमकाने का प्रयास : राज्यमंत्री कुशवाह

किसान आंदोलन के जरिये कुछ लोगों का स्वयं की राजनीति चमकाने का प्रयास : राज्यमंत्री कुशवाह
X

ग्वालियर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राज्यमंत्री भारत सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की किसान आंदोलन के नाम पर सिर्फ कुछ लोग अपनी राजनीति चमका रहे है। स्वयं को राजनीति में आगे ले जाने के लिए लोग किसानों को एकत्र कर आंदोलन शुरू कर देते है।

मंत्री ने कहा की जो लोग किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे है। वे पहले किसानों की आवश्यकता क्या है, इसे समझे। उसके बाद सरकार के माध्यम से किसानों की मदद करें। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा देश एवं प्रदेश में किसान हितैषी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कई किसान हितसीशी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे की किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानो के खातों में 10 हजार रूपए पहुचाये गए है। जिसमें से 6 हजार केंद्र एवं 4 हजार राज्य सरकार की ओर से दिए गए है।








Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top