Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > 15 घंटे हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा शहर, 2 मार्च को ग्वालियर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

15 घंटे हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा शहर, 2 मार्च को ग्वालियर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी समेत भारत जोड़ो यात्रा की टीम करेगी रात्रि भोज

15 घंटे हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा शहर, 2 मार्च को ग्वालियर आएगी भारत जोड़ो यात्रा
X

ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को ग्वालियर आएगी। यात्रा का पड़ाव सिरोल में रहेगा। राहुल यहां खुले मैदान में रात बिताएंगे, इसलिए यहां तंबू लगाए गए हैं। विश्राम स्थल पर सुरक्षा के लिए कड़ा घेरा रहेगा। अग्रिम सुुरक्षा संपर्क की टीम पहहले ही यहां पर निरीक्षण कर चुुकी है। यात्रा दूसरे दिन यहां से रवाना होगी। इसलिए शहर करीब 15 घंटे हाई सिक्योरिटी जोन रहेगा।

राहुल गांधी 2 मार्च को रात करीब 8 बजे ग्वालियर आएंगे। यहां उनके रुकने का इंतजाम सिरोल में रहेगा। इसलिए पड़ाव स्थल को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है, राहुल गांधी के साथ करीब 300 लोगों की टीम भी मैदान में ही रात्रि विश्राम करेगी। इसके लिए मैदान को जेसीबी से समतल किया है, यहां तंबू लगाए जा रहे हैं। मीटिंग के लिए मिनी डोम लगाया गया है। राहुल और उनकी टीम रात्रि भोज और सुबह का नाश्ता भी यहीं करेगी, इसलिए अस्थाई किचन भी बनाए जा रहे हैं। पूरा सेटअप भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों से ग्वालियर पहुंचा है।

आमसभा को करेंगे संबोधित, शिवपुरी रवाना होगी यात्रा

राहुल गांधी ग्वालियर में आमसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल सभा स्थल को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि आयोजक मान रहे हैं कि सभा हजीरा पर होगी। उसके बाद यात्रा शिवपुरी के लिए रवाना होगी।

ऐसे तैयार हो रहा विश्राम स्थल

  • < सिरोल के मैदान का बड़ा हिस्सा जेसीबी से समतल किया गया है।
  • < विश्राम स्थल के चारों तरफ अस्थाई चाहर दीवारी भी तैयार की जा चुकी है।
  • < खुले मैदान में उजाला करने के लिए बिजली का इंतजाम किया गया है।
  • < मैदान में हाईटेक तंबू लगाए जा चुके है।
  • < भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहन पूरा तंबू, किचन और दूसरी जरूरतों का सामान लेकर विश्राम स्थल पर पहुंच चुके है।

Updated : 29 Feb 2024 2:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top