चौधवी का चांद हो या आफताब हो, अग्रवाल महिला क्लब प्रगति का दीपावली मिलन संपन्न

चौधवी का चांद हो या आफताब हो, अग्रवाल महिला क्लब प्रगति का दीपावली मिलन संपन्न
X
भारतीय परिधान में बेस्ट कपल प्रतियोगिता कराई गई जिसने हर कपल ने कैटवॉक कर अपना हुनर दिखाया

ग्वालियर, न.सं.। अग्रवाल महिला क्लब प्रगति का दीपावली मिलन पारिवारिक कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ जिसमें सबसे पहले पंक्तुलिटी गेम हुआ जिसने मंजु बंसल एवं रेखा गोयल विजय रहीं। इसके बाद सभी को चार टीम में डिवाइड कर के अंताक्षरी कराई गई जिसने चांद शब्द से सबसे ज़्यादा गाने गाकर लक्ष्मी गणेश टीम विजय रही। भारतीय परिधान में बेस्ट कपल प्रतियोगिता कराई गई जिसने हर कपल ने कैटवॉक कर अपना हुनर दिखाया। ममता रवींद्र अग्रवाल ने चौधवी का चांद हो या आफताब हो गाकर माहौल को सुंदर बना दिया।

वही सपना गोयल के लिए बृजेश गोयल मुस्कुराने की वजह तुम हो। हेमंत अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल रेखा गुप्ता, राजेश गुप्ता ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जज के रूप में महिला बाल विकास अधिकारी संदीपा मल्होत्रा एवं नगर निगम जोन ऑफिसर सुरूचि अग्रवाल रहीं। संयोजिकाओं रेखा नागाजी, कृष्ण मित्तल, सुनीता अग्रवाल, अल्पना, रेखा, दिलीप, सीमा गर्ग, कुसुम गोयल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रेखा अग्रवाल और आभार सपना गोयल ने व्यक्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Tags

Next Story