Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : अशोक सिंह बने ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

ग्वालियर : अशोक सिंह बने ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

मोहन सिंह राठोड के इस्तीफे के बाद से रिक्त था यह पद

ग्वालियर : अशोक सिंह बने ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
X

ग्वालियर। प्रदेश में कोरोना आपदा के बीच राजनीतिक हलचल भी बराबर बनी हुई है। शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। यह पद मोहन सिंह राठौड़ के इस्तीफे के बाद से रिक्त था।

गौरतलब है की पिछले दिनों प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थन में कई कांग्रेस नेता एवं समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी एवं पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसी समय सिंधिया समर्थक माने जाने वाले मोहनसिंह राठौड़ ने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया था।प्रदेश में हुई सियासी हलचल के बाद शहर से तीन विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद इन सीटों पर दोबारा उपचुनाव होने है। राजनीतिक जानकार अशोक सिंह की इस पद पर नियुक्ति कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारियां मान रहें है।


Updated : 11 May 2020 8:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top