परिणाम आने के पहले ही पांच ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

X
By - Digital Desk |30 Nov 2023 6:48 AM IST
Reading Time: ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अभी कुछ दिन शेष है फिर भी ग्वालियर विधानसभा में कांग्रेस के पांच ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने ग्वालियर विधानसभा के अंर्तगत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 1 में राजेश खान, ब्लॉक 2 में उपेन्द्र राजपूत (पिंटू), ब्लॉक क्र. 3 में नवीन भदकारिया, ब्लॉक क्र. 4 में मुनेन्द्र सिंह भदोरिया एवं ब्लॉक क्र. 5 में लक्ष्मीनारायण कुशवाह की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने बधाई दी है।
Next Story
