Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज
X

ग्वालियर। प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अनूप मिश्रा का ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा जारी किये जा रहे बयानों पर तंज कस्ते हुए कहा है की उनके घर का लड़का बागी हो रहा है तो बाप ये चिंता करे कि ऐसा क्यों हो रहा है, दूसरे पर दोष क्यों दे रहे हो।कांग्रेस की जो चौकियां ध्वस्त हो गई है। वह अब हमारे कब्जे में है।

गौरतलब है की कांग्रेस विधायकों द्वारा विधायकी एवं पार्टी छोड़ने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस के इन आरोपों पर अब पूर्व मंत्री और भाजपा नेता ने तंज कसा है। उन्होंने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की युद्ध आखिर युद्ध होता है जो युद्ध की तरह ही लड़ा जाता है। उन्होंने कहा की हम चुनाव को युद्ध की तरह ही लड़ रहे हैं। कांग्रेस की कुछ चौकियाँ ध्वस्त हो गई जिनपर अब हमारा कब्जा है। उन चौकियों को अक्षुण्ण रखने के लिए ही ये युद्ध हो रहा है। वो अपना कब्जा वापस चाहते हैं लेकिन उनके पास कोई बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स नहीं है। कोई कमांडेंट नहीं है। वे किसको सामने लाकर चुनाव लडायेंगे? उन्हें पता ही नहीं है। ये चिंता तो दल को अपनी अपनी करनी चाहिए। घर का लड़का बागी हो रहा है तो ये बाप को चिंता करनी थी। दूसरे को दोष क्यों दे रहे हो कि घर छोड़कर चला गया। अब जब वो घर छोड़कर जायेगा तो कहीं तो वो रोटी खायेगा ना वो। तो उसे लगा कि इनके यहाँ रोटी ठीक मिलेगी तो वो यहाँ आ गया।






Updated : 29 July 2020 1:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top