Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शताब्दी और गतिमान की बेस किचन में मिला सब चकाचक

शताब्दी और गतिमान की बेस किचन में मिला सब चकाचक

शताब्दी और गतिमान की बेस किचन में मिला सब चकाचक
X

ग्वालियर,न.सं.। रेलवे मदद एप पर सबसे अधिक शिकायतें खान-पान के स्तर और केटरिंग सेवाओं को लेकर 10 दिनों की ड्राइव चलाई जा रही है। बुधवार को वरिष्ठ खान पान निरीक्षक अशोक रायकवार व मुख्य खान पान निरीक्षक अनुज श्रीवास्तव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई से चलकर निजामुद्दीन की ओर जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस में खान-पान की जांच कर यात्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान गतिमान में खान पान की व्यवस्था ठीक मिली। वहीं कुछ यात्रियों ने भी खाने की गुणवत्ता को जहा अति उत्कृष्ट बताया तो कुछ ने औसत बताया। इसके बाद आगरा से इन्ही दोनों अधिकारियों ने नई दिल्ली से मुंबई की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में जांच की तो यहां पर पेंट्रीकार में खाना बनता मिला। जबकि अभी ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना बनाने की अनुमति नहीं है। पेंट्रीकार ठेकेदार को खाना बेस किचन से लाकर ट्रेंन के अंदर पैक कर यात्रियों को परोसना है। लेकिन राजधानी की पेंट्रीकार में खाना बनता मिला। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। उधर झांसी से आए रेलवे अधिकारियों ने कांति नगर स्थित शताब्दी एक्सप्रेस व गतिमान एक्सप्रेस की बेसकिचन में जांच की। जहां सबकुछ ठीक मिला।

यहां बता दे कि रेलवे बोर्ड ने 10 दिनों तक सभी जोन के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को बेस किचन, किचन और केटरिंग सेवाओं से जुड़े सभी पहलुओं की बारीक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान सेवाओं में कमी पाए जाने पर आईआरसीटीसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी सख्त आदेश दिए गए हैं।

गतिमान के यात्रियों ने यह कहा

गतिमान एक्सप्रेस में यात्रा कर रही मंजिदर कौर ने खाने की गुणवत्ता को अति उत्कृष्ट व वेंडरों के व्यवहार को अच्छा बताया। उन्होंने ट्रेन की सफाई व्यवस्था अच्दा और ओवर चर्जिंग नही होने की बात कही। इसी तरह पुरुषोर्थी विक्रम ने बताया कि खाने की गुणवत्ता को औसत बताया।

Updated : 2 Jun 2022 8:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top