Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कृषि मंत्री का कर्जमाफी को लेकर बड़ा बयान, कहा कमलनाथ ने किसानों को धोखा दिया

कृषि मंत्री का कर्जमाफी को लेकर बड़ा बयान, कहा कमलनाथ ने किसानों को धोखा दिया

  • एक दिवसीय दौरे पर आये ग्वालियर
  • केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर से की भेंट
  • किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में लिया भाग

कृषि मंत्री का कर्जमाफी को लेकर बड़ा बयान, कहा कमलनाथ ने किसानों को धोखा दिया
X

ग्वालियर। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में किसानों की कर्जमाफी बड़ा मुद्दा बना हुआ है।साल 2018 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने किसनों से दो लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर वादा पूरा ना करने का आरोप लगा रही है। वहीँ कांग्रेस 26 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ़ करने के दावा कर रहीं है।

एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये कृषि मंत्री कमल पटेल ने डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए किसानों की कर्ज माफ़ी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों के साथ धोखा किया है। जिसके लिए किसानों को उनके खिलाफ एफआईआर करानी चाहिए। मंत्री पटेल ने कहा की कमलनाथ ने किसनों की कर्जमाफी सिर्फ कागजों में की है, इसके लिए बजट में प्रावधान नहीं किया। जोकि किसानों के साथ धोखा है।

सोसायटियों को पुनर्जीवित किया

कांग्रेस द्वारा भाजपा से कांग्रेस सरकार की किसानों की कर्जमाफी योजना को दोबारा शुरू करने की मांग वाले सवाल पर कहा की हम किसानों का कर्ज क्यों माफ़ करें, भाजपा ने चुनावों के समय कभी नहीं कहा की हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस के 15 महीने के कार्यकाल में सोसायटियां डिफाल्टर हो गई थी। किसानों को खाद, बीज नहीं दे पा रही थी। शिवराज सरकार ने सोसाइटियों को पुनर्जीवित करने के लिए बजट में 800 करोड़ का प्रावधान किया है। मंत्री ने आगे कहा की कांग्रेस एक बार धोखा देकर सत्ता में आ गई। लेकिन अब कभी नहीं आएगी।

किसानों को हर साल दस हजार रुपये मिलेंगे -

वहीँ किसान कल्याण योजना पर चर्चा करते हुए बताया की केंद्र सरकार ने किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सम्मान निधि देना शुरू किया था। इसमें प्रदेश सरकार ने 4 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है।जिसके बाद प्रदेश के सभी किसानों को हर साल दस हजार रुपये मिलेंगे। मंत्री ने कहा पांच हेक्टेयर से कम भूमि वाले छोटे किसान भी कृषि कार्य करते रहे। इसमें ये सम्मान निधि महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया की वर्तमान में प्रदेश के करीब 80 लाख किसानों को इस योजना से लाभ मिलेगा। जिसकी संख्या भविष्य में एक करोड़ तक करने का लक्ष्य है।

केंद्रीय कृषि मंत्री से की सौजन्य भेंट -



ग्वालियर आये कृषि मंत्री पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।







Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top