कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल

कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल
X
4 को स्वर्ण पदक सहित 643 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नईदिल्ली के उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. आर.सी. अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला भी विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। श्री सक्सेना ने बताया कि समारोह में

4 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित 643 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसमें बी.एस.सी. कृषि के 289 एवं उद्यानिकी में 39, एम.एस.सी. कृषि में 288 तथा पी.एच.डी. में 27 विद्यार्थी उपाधि प्राप्त करेंगे।

इन्हें मिलेंगे स्वर्ण पदक

समारोह में बी.एस.सी. कृषि छात्रा अंजली कुमारी, बी.एस.सी. उद्यानिकी छात्रा आस्था सूर्यवंशी, एम.एस.सी. कृषि छात्रा दीपांशी देवड़ा एवं पी.एच.डी. की छात्रा मेघा शर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनके अलावा मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विषय में पीएचडी करने वाले कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के विद्यार्थी आशुतोष काग, मिली शर्मा एवं अशोक सिंह को सिरताज बहादुर सिन्हा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Tags

Next Story