पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर

X
By - Digital Desk |22 Nov 2023 11:36 AM IST
Reading Time: अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
ग्वालियर, न.सं.। प्रदेश के 16 जिलों सहित ग्वालियर में 10 से 12 दिसम्बर को पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण में जीरो से 5 वर्ष आयु के लगभग 37 लाख 50 हजार बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
बेठक में महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिए े पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है।
Next Story
