Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > वीरांगना की जयंती पर अभाविप मनाएगी स्त्री शक्ति दिवस, निकालेगी शोभा यात्रा

वीरांगना की जयंती पर अभाविप मनाएगी स्त्री शक्ति दिवस, निकालेगी शोभा यात्रा

192 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

वीरांगना की जयंती पर अभाविप मनाएगी स्त्री शक्ति दिवस, निकालेगी शोभा यात्रा
X

ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 192वीं जयंती के शुभ अवसर पर कल गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाने जा रही है। अभाविप द्वारा कल शोभा यात्रा निकाली जायेगी एवं 21 नवंबर शनिवार को वीरांगना स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

23 घोड़ो पर निकलेगी शोभायात्रा -

वीरांगना की जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा में 23 छात्राएं 23 घोड़ों पर रानी लक्ष्मीबाई बनकर चलेंगी। वहीँ 100 से अधिक छात्राएं घोड़ों के आगे पैदल चलेंगी। चूंकि महारानी लक्ष्मीबाई 23 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुई थी। इसलिए 23 घोड़ो पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। ये शोभा यात्रा कल दोपहर तीन बजे नदी गेट से शुरू होकर फूल बाग समाधि स्थल पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा का समापन वंदे मातरम गीत के साथ होगा।

प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन -

इसके बाद शनिवार 21 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की 192 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।जिसमें ग्वालियर की 192 महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जोकि अलग-अलग क्षेत्र से चयनित की गई है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा।






Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top