Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप ने आयोजित किया "अंकुरोत्सव अभियान"

विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप ने आयोजित किया "अंकुरोत्सव अभियान"

विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप ने आयोजित किया अंकुरोत्सव अभियान
X

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थ परिषद ग्वालियर महानगर द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस पर "अंकुरोत्सव अभियान " अभियान के माध्यम से अभाविप के 70 कार्यकर्ताओं ने 118 पौधे रोपें।प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक सुंदर उपहार दिये गये हैं उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उपहार हैं। हमारे स्वास्थ्य एवं समृद्धि का पेडों से बहुत गहरा सम्बन्ध है। पेड़ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों तरह से हमारे लिए अत्यंत उपयोगी हैं। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण की विकराल होती समस्या से कई प्रकार की चुनौतियों का सामना हम कर रहे हैं, कोरोना महामारी भी इन चुनौतियों में से एक हैं।


विद्यार्थी परिषद प्रारम्भ से ही एक जिम्मेदार संगठन की भूमिका का निर्वहन करते आया हैं , और पर्यावरण के प्रति भी अपने दायित्वों से भलीभांति परिचित हैं ।इसी ही के निमित्त 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर "अंकुरोत्सव अभियान" के अंतर्गत अभाविप ग्वालियर महानगर के द्वारा पौधे लगाएँ गए ।" बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवा खड़ा कर रहे हैं। आक्सीजन तो हम बिना किसी रूकावट के लेते हैं तो फिर पौधरोपण के प्रति उदासीनता क्यों ? मौजूदा आबादी को भरपूर आक्सीजन देने के लिए पेड़-पौधों की संख्या नाकाफी साबित हो रही है। इस असंतुलन से ही पर्यावरण प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। प्रकृति मानव को मुफ्त में आक्सीजन समेत अनेक उपहार देती है। मानव भाग-दौड़ की आपाधापी में पेड़-पौधों की महत्ता को ऐसे भूला देता जैसे उसके जीवन में पेड़-पौधों का कोई महत्व ही नहीं है। पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top