Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तोमर के बंगले का किया घेराव, सभी गिरफ्तार

आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तोमर के बंगले का किया घेराव, सभी गिरफ्तार

आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तोमर के बंगले का किया घेराव, सभी गिरफ्तार
X

ग्वालियर। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत किये गए भारत बंद का मिलाजुला असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आंदोलन को देखते हुए सभी जिलों में सुरक्षा वयवस्था को चौकस किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों ने इसका समर्थन किया है। जबकि व्यवसायियों ने इससे दूरी बनाये रखी है। ग्वालियर सहित भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं अन्य जिलों में बाजार खुले हुए है।बंद को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस अलर्ट पर है।

भारत बंद का ग्वालियर में आंशिक असर नजर आया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेबंद के समर्थन में सड़क पर उतर बाजार बंद कराये। वहीँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डबरा में अग्रसेन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।इस बंद को समर्थन दे रही आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर में सड़को पर उतर रैली निकाली और केंद्रीय कृषि मंत्री के बंगले का घेराव किया।बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आप नेताओं ने कहा की जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती, वह किसानों के हित में आवाज उठाते रहेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top