रूचि गुप्ता ने छोड़ी कांग्रेस, आप ने दिया महापौर का टिकट, अब त्रिकोणीय होगा मुकाबला

ग्वालियर। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रही रूचि गुप्ता ने आज पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थम लिया है। आप ने पार्टी मे शामिल होते ही रूचि को ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के पार्टी से इस तरह चुनाव के बीच में कांग्रेस से इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को झटका है।
वह कांग्रेस से महापौर पद का टिकट मांग रही थी लेकिन ना मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। रूचि गुप्ता ने आज दोपहर कांग्रेस के पीसीसी चीफ व राष्ट्रीय नेतृत्व को ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा सौंपने के बाद तत्काल "आप' (आम आदमी पार्टी) की सदस्यता ले ली। महापौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद रूचि गुप्ता ने कहा की स्मार्ट सिटी को एक स्मार्ट महापौर चाहिए तो आ गए हम। उनका कहना है कि विकास के उद्देश्य से वह "आप' से जुड़ी हैं। जब पूछा गया कि वह भाजपा में भी जा सकती थीं। तो रूचि का कहना था कि "आप' पार्टी गरीबों की पार्टी है। वह AC ऑफिस में बैठकर काम करना नहीं चाहती हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी को चुना।
