Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आम आदमी पार्टी ग्वालियर में आज करेगी बदलाव पदयात्रा, चुनाव से पहले जनता के बीच आप

आम आदमी पार्टी ग्वालियर में आज करेगी बदलाव पदयात्रा, चुनाव से पहले जनता के बीच आप

आम आदमी पार्टी ग्वालियर में हजीरा चौराह से बदलाव पदयात्रा निकलेगी, शाम 4 बजे से आप कार्यकर्ता चुनाव से पहले जनता की बीच उतरेंगे।

आम आदमी पार्टी ग्वालियर में आज  करेगी बदलाव पदयात्रा, चुनाव से पहले जनता के बीच आप
X

ग्वालियर। चुनाव के प्रसार-प्रचार के लिए सभी पार्टियां अब मैदान में आ चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बदलाव पदयात्रा शनिवार को करने जा रही है। यह पदयात्रा हजीरा से किलागेट होते हुए कोटेश्वर तक जाएगी। जिसमें पंजाब के बटाला से विधायक एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी अमरशेर सिंह शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ग्वालियर विधानसभा में सभाएं कर भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं महिला संबंधी घटनाओं से तंग आ चुकी है। इसको लेकर ग्वालियर की जनता में आक्रोश बना हुआ है।

हजीरा से निकलेगी बदलाव पदयात्रा-

आम आदमी पार्टी दिल्ली पंजाब के बाद मध्यप्रदेश में अपनी जगह बनाने के लिए जुट चुकी है। इसलिए बदलाव पदयात्रा कर लोगों के बीच अपनी उपस्थित दर्ज कराने जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव रोहित गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पार्टी मप्र में बदलाव के लिए एक मौका केजरीवाल को अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बदलाव पदयात्रा निकल रही हैं। इसी क्रम में ग्वालियर में 12 अगस्त शनिवार को शाम 4 बजे से हजीरा चौराहे से बदलाव पदयात्रा निकाली जाएगी।

Updated : 13 April 2024 12:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top