Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आम आदमी पार्टी ग्वालियर से करेगी चुनावी शंखनाद, 25 जून को महारैली करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ग्वालियर से करेगी चुनावी शंखनाद, 25 जून को महारैली करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

पंजाब विधायक शैरी कलसी ने किला गेट रोड स्थित आप के जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं

आम आदमी पार्टी ग्वालियर से करेगी चुनावी शंखनाद, 25 जून को महारैली करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
X

ग्वालियर,न.सं.। ग्वालियर में 25 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आतिथ्य में आयोजित होने वाली महारैली में ग्वालियर चंबल संभाग के एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे।

यह दावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और पंजाब विधायक शैरी कलसी ने किला गेट रोड स्थित आप के जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। श्री कलसी ने कहा भाजपा लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम कर रही है। ग्वालियर और मध्यप्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हराकर कांग्रेस को जिताया। लेकिन कांग्रेस के विधायक बिक गए और हारी हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बन गई। जिससे जनता निराश है, वह नया विकल्प तलाश रही है जो आम आदमी पार्टी है।

आमजन दिल्ली व पंजाब की तरह विकसित, भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश बनाना चाहते हैं। जब हमने दिल्ली व पंजाब में भ्रष्टाचार होता पाया तो अपने ही विधायक, मंत्रियों को जेल भेजा और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। आप आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर भ्रष्टाचार व विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। जिसका आगाज पार्टी ग्वालियर-चंबल अंचल की पावन धरा से 25 जून को महारैली के साथ करने जा रही है। आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकप्रियता को देखते हुए मुझे लग रहा है 1 लाख से भी अधिक लोग महारैली में पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता, प्रदेश महासचिव रोहित गुप्ता, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा तोमर, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा व कृष्णा कुशवाह उपस्थित रहे।

Updated : 6 Jun 2023 7:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top