Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव सहित 200 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव सहित 200 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव सहित 200 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
X

ग्वालियर। प्रदेश में उपचुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव एवं ग्वालियर के प्रभारी हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कांग्रेस में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुष्पहार एवं केप लगाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी लोगों का विश्व की सबसे पुरानी पार्टी में स्वागत है। इस पार्टी का देश की आजादी में त्याग और बलिदान का इतिहास है।उन्होंने कहा की आप और हमारे पूर्वजों ने मिलकर इस देश को आजादी दिलाई है। आप सभी आज अपने उन पूर्वजों की पार्टी में आ गए है। जहां आपका स्वागत है।






Updated : 16 Sep 2020 1:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top