गौशाला में बनेंगे 20 फीट लंबे गोवर्धन

X
By - Digital Desk |14 Nov 2023 6:30 AM IST
Reading Time: उत्सव में भगवान गोवर्धन की पूजा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी।
ग्वालियर,न.सं.। प्रदेश की सबसे बड़ी लालटिपारा गौशाला में मंगलवार को गोवर्धन उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव में भगवान गोवर्धन की पूजा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मौके पर अन्नकूट प्रसादी का आयोजन होगा। वहीं गौशाला में करीब 20 फीट लंबा भगवान गोवर्धन का स्वरूप 100 टन से ज्यादा गोबर से बनेगा। जिसमें सभी भक्तजनों ने विधि-विधान के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षा शाला के संत ऋृषभानंद महाराज के सानिध्य में होगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम की लालटिपारा गौशाला में वर्तमान में लगभग 7000 गौवंश श्रीकृष्णायन गौसेवा समिति के सानिध्य में संरक्षित है।
Next Story
