Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > 16 स्मार्ट बसों से संचालित होगी शहर की यातायात व्यवस्था

16 स्मार्ट बसों से संचालित होगी शहर की यातायात व्यवस्था

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने किया सिटी बस का अवलोकन

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहरवासियों को स्मार्ट बस सेवा का लाभ जल्दी मिलेगा।ग्वालियर में संचालित होने वाली बस का गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने गुरुवार बसों का अवलोकन किया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह के सिटी बस के अवलोकन करने के दौरान नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा से सिटी बस संचालन, बस के लिए बस स्टेण्ड के साथ ही यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाल सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आम जनों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने में सिटी बस सेवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया कि सिटी बस सेवा प्रारंभ करने के साथ ही आम जनों को किस प्रकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगीं। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही सिटी बस के लिए आधुनिक बस स्टेण्ड भी तत्परता से तैयार कर प्रारंभ किया जाए। सिटी बस स्टेण्ड पर आम जनों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय एवं खान-पान की व्यवस्था भी सुचारू हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि सिटी बस संचालन की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आगामी कुछ दिनों में ही शहरवासियों के लिए सिटी बस सेवा प्रारंभ कर दी जायेगी। सिटी बस के माध्यम से शहरवासियों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही ग्वालियर के आस-पास के नगरों के लिये भी अत्याधुनिक बस संचालित की जायेगी। स्मार्ट सिटी के सीईओ महीप तेजस्वी ने बताया कि सिटी बस ऑपरेटरों द्वारा कुल 32 बसें संचालित की जायेंगीं। जिसमें 16 इंट्रासिटी (शहर से बाहर) और 16 इंटरसिटी (शहर के अंदर) संचालित की जायेंगीं। इन बसों में एसी एवं नॉन एसी बसें शामिल हैं। यह बसें 25 सीटर रहेंगी। इन बसों में यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक टिकट मशीन भी उपलब्ध रहेगी।

Updated : 20 Sep 2018 9:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top