Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > करवाचौथ पर बिक गए 15 करोड़ रुपए के गहने, मंगलवार को खुलेगा सराफा बाजार

करवाचौथ पर बिक गए 15 करोड़ रुपए के गहने, मंगलवार को खुलेगा सराफा बाजार

करवाचौथ पर बिक गए 15 करोड़ रुपए के गहने, मंगलवार को खुलेगा सराफा बाजार
X

ग्वालियर, न.सं.। करवाचौथ महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार में महिलाओं द्वारा साज-श्रंगार और गहनों की खूब खरीदारी की जाती है। करवाचौथ के इस त्यौहार पर लश्कर, ग्वालियर और मुरार के सराफा बाजार में लगभग 15 करोड़ रुपए के गहनों बिक गए हैं। इसमें सबसे अधिक खरीदारी चांदी से बने बिछुए और पायल की हुई है। वहीं करवाचौथ के त्यौहार को देखते हुए मंगलवार अवकाश के दिन भी सराफा बाजार आंशिक रूप से खुलेगा। इस दौरान महिलाएं जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी कर सकती हैं।

सोना की खरीदारी हुई कम:-

सोने के दाम इस समय शीर्ष पर बने हुए हैं। सराफा बाजार में सोना 52800 रुपए प्रति दसग्राम में बेचा जा रहा है, जबकि चांदी 61000 रुपए किलो में बिक रही है। इस दृष्टि से बाजार में चांदी से बने गहनों की खरीदारी अच्छी हो रही है। सराफा कारोबारियों ने करवाचौथ के लिए एक से बढक़र एक डिजाइनदार गहने मंगवाए हुए हैं। सराफा कारोबारियों के अनुसार 5 करोड़ रुपए के सोने के गहने और 10 करोड़ रुपए के चांदी के गहनों की खरीदारी हुई है।

करवाचौथ पर सर्वार्थसिद्धी योग:-

ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव उपाध्याय ने बताया कि 04 नवंबर करवाचौथ पर सर्वार्थसिद्धी योग बन रहा है। यह योग सुबह 06.53 पर शुरू हो जाएगा। इस दिन सोना, चांदी, कपड़े तथा श्रंगार से संबंधित वस्तुएं खरीदने का शुभ समय है।

इनका कहना है:-

'इस समय उम्मीद से अच्छा बाजार चल रहा है। करवाचौथ को ध्यान में रखते हुए सराफा बाजार में कुछ दुकानें अवश्य खुलेंगी। यह दुकानें शाम को 5 से 6 बजे तक खुली रहेंगी।'

पुरूषोत्तम जैन, अध्यक्ष, सराफा बाजार

'करवाचौथ पर कुछ समय के लिए ग्वालियर का सराफा बाजार खुलेगा। इस समय लोग खरीदारी कर सकते हैं।'

जवाहर जैन, अध्यक्ष, उपनगर ग्वालियर

Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top