Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 स्वस्थ होकर घर गए

ग्वालियर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 स्वस्थ होकर घर गए

ग्वालियर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 स्वस्थ होकर घर गए
X

ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कभी धीमी -कभी तेज गति से निरंतर बढ़ रहीं है। जिलें में कोरोना मरीजों के निकलने का क्रम अब थमने का नाम नहीं लें रहा। आज जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग द्वारा 738 लोगों की जाँच रिपोर्ट्स जारी की गई। जिसमें से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ राहत भरी खबर यह रही की 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुकें है।शहर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 368 हो गई है। जिसमें से 3 लोगों की इस महामारी की मौत हुई है। वहीँ 282 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुकें है।

आज मिले संक्रमितों के अधिकांश मांमले बाहर से आये व्यक्तियों एवं संक्रमितों के संपर्क में आये उनके परिजनों के है। महाराजपुर एयरफोर्स में पदस्थ एक जवान संक्रमित मिला है। वह 20 जून को चेन्नई से ग्वालियर आया था।बैंक कॉलोनी में 48 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। उसके पति मंघाराम फेक्ट्री में पदस्थ है।जिनकी रिपोर्ट दो दिन पहले पोजिटिव आई है।

  • शिंदे की छावनी निवासी एक पत्रकार और उनकी माँ पॉजिटिव
  • 12 बीघा में रहने वाला नगर निगम कमिश्नर के PA पॉजिटिव। बुखार आने पर कराई थी जांच।
  • 20 जून को चंडीगढ़ से ग्वालियर लौटे वन खंडेश्वर कॉलोनी में रहने वाला आर्मी का जवान पॉजिटिव।
  • जौहरी कॉलोनी निबासी 48 साल की महिला और उनके 80 वर्षीय पिता पॉजिटिव आए।
  • शिंदे की छावनी: रोशनी घर पर टायर व व्हील अलाइनमेंट दुकान का संचालक पॉजिटिव आया।
  • लोहिया बाजार के एक व्यापारी ने बुखार आने पर जाँच कराई थी।
  • महेशपुरा में 27 साल की युवती पॉजिटिव।
  • आंतरी में एक व्यक्ति पॉजिटिव। बुखार आने पर कराई जांच।
  • मुरार की विजय विहार कॉलोनी में रहने वाला 4 साल का बच्चा पॉजिटिव। उसके पिता दिल्ली से लौटे है। पिता भी है संक्रमित।
  • मुरार में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव। महिला जिनके घर काम करती है वो भी पॉजिटिव आये थे।


Updated : 2 July 2020 1:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top