Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 59.39 प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण,

लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 59.39 प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण,

हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम घोषित

लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 59.39 प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण,
X

ग्वालियर, न.सं.। कोई भी परीक्षा हो लड़कियों की सफलता का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा ही रहता है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सोमवार को हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मार ली। परीक्षा परिणाम में लड़कियों का प्रतिशत 64.44 एवं लड़कों का प्रतिशत 56.13 प्रतिशत रहा। ग्वालियर का परीक्षा परिणाम 63.23 प्रतिशत रहा। नियमित स्कूलों में लड़कियों का प्रतिशत 68.48 एवं लड़कों का 59.82 प्रतिशत रहा। निजी स्कूलों 32.28 लड़कियां और 27.52 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 29.36 प्रतिशत रहा।जिले में 25139 परीक्षाथियों में से 14931 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

किसी को डॉक्टर तो किसी को बनना है सीए


जीव विज्ञान विषय में भरत आर्य ने प्रदेश की प्रावहण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भरत आर्य कैरियर कान्वेंट कन्या उ.मा.वि. के छात्र हैं। भरत आर्य ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। भरत की हॉबी चित्रकला है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सभी विषयों को बराबर समय दिया। उनके पिता यूको बैंक में गार्ड हैं। भरत के पिता चुन्नीलाल आर्य व मां का नाम शशी आर्य है।

प्रवीण्य सूची में सातवां स्थान

गणित विषय में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अमन तिवारी ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। अमन आर.एस. कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी हैं। अमन ने बताया कि वह नेवी में जाना चाहते हैं। पढ़ाई के दौरान अमन ने सभी विषयों पर बराबर ध्यान दिया है। अमन ने बताया कि उनकी हॉबी दौडऩा है। अमन के पिता प्रमोद तिवारी एवं माता संगीता तिवारी हैं।

लोगों की सेवा करना है सपना



जीव विज्ञान विषय में महक गुप्ता ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवांं स्थान प्राप्त किया है। महक द आर्किड उ.मा.वि. रॉक्सी पुल स्कूल की छात्रा हैं। महक ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। महक ने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। महक की हॉबी बैडमिंटन है। महक के पिता शिवकान्त गुप्ता और माँ पूनम गुप्ता हैं।

बदली दिनचर्या, पाया उच्च स्थान



कॉमर्स विषय में तनीषा अग्रवाल ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। तनीषा ने बताया कि वह सी.ए. बनना चाहती हैं। इस स्थान पर आने के लिए उन्होंने अपनी सोशल लाइफ को बदला तब यह स्थान प्राप्त किया है। तनीषा की हॉबी चित्रकला करना है। तनीषा के पिता गिर्राज अग्रवाल व माँ ममता अग्रवाल हैं। तनीषा गौरी शंकर उ.मा.वि. की छात्रा हैं।Ó

माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से पाई सफलता



'गौरव गुलवानी ने कॉमर्स विषय में प्रदेश में छटवां स्थान प्राप्त किया है। गौरव ने बताया कि कभी प्रावीण्य सूची में नाम आने के बारे में नहीं सोचा था। सूची में नाम आने से खुशी और ज्यादा हो गई है। में सीए बनना चाहता हूं और अभी उसी के फाउंडेशन कोर्स की तैयारी मेेंं जुटा हूं। सफलता का श्रेय मेरे गुरूजनों और शिक्षकों को जाता है। गौरव ऑरेकल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

Updated : 28 July 2020 2:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top