Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 11 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ग्वालियर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 11 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ग्वालियर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 11 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
X

ग्वालियर। कोरोना को रोकने के लिेये शासन एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न आवश्यक प्रयास करने के बाद भी मरीजों के मिलने का क्रम बंद नहीं हो रहा। शहर में आज कुल 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से गजराराजे चकित्सा महाविद्यालय के वायरोलॉजी विभाग द्वारा जारी 846 रिपोर्टस में से 9 लोग संक्रमित मिले है। इसके अलावा जिला अस्पताल की टू-नॉट मशीन से हुई जाँच में 2 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आये है।

शहर के विभिन्न स्थानों पर मिले संक्रमितों में मुरार बंशीपुरा में रहने वाले ऑटो चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।हजीरा स्थित सती विहार कॉलोनी में में रहने वाले एक युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार युवक जोमैटो कम्पनी में डीलवरी बॉय का काम करता है। बताया जा रहा है की वह 1 महीने से काम पर नहीं गया है। विवेक नगर में रहने वाले आटा एक व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हरिशंकर पुरम में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले सात दिनों से बुखार आने के बाद जाँच कराई थी। बताया जा रहा है की दो दिन पहले उसके भतीजे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भतीजे के संपर्क में आने से व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है।15 जून को मुंबई के कल्याण से लौटी लालबाई का बाजार निवासी 58 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से लौटे जीवाजीगंज निवासी एक छात्र की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा दो आरक्षकों भी संक्रमित मिले है। जानकारी के अनुसार भोपाल राजभवन में तैनात दो आरक्षक जो 21 जून को ग्वालियर आये है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।गिरवाई नाके पर रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। महेशपुरा मुरार में फल का ठेला लगाने वाले में भी संक्रमण मिला है। इसके अलावा दिल्ली से परिवार सहित लौटने पर 34 वर्षीय व्यक्ति ने बुखार आने के बाद जाँच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।




Updated : 27 Jun 2020 6:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top