Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > डबरा में बनेगा सौ बिस्तरों का अस्पताल : मंत्री डॉ. मिश्रा

डबरा में बनेगा सौ बिस्तरों का अस्पताल : मंत्री डॉ. मिश्रा

डबरा में बनेगा सौ बिस्तरों का अस्पताल : मंत्री डॉ. मिश्रा
X

ग्वालियर। डबरा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिये सौ बिस्तरीय अस्पताल बनाया जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण पर लगभग साढ़े 6 करोड़ की अनुमानित लागत आयेगी। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा यह घोषणा आज रविवार को डबरा सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान की।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि डबरा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक आधुनिक अस्पताल बनाया जायेगा। इसके लिए डबरा के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि डबरा के सिविल अस्पताल परिसर में ही नवीन मल्टी स्टोरी हॉस्पिटल बनाना ज्यादा बेहतर रहेगा।उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे।

बता दें की डबरा में नजदीकी क्षेत्र के ग्रामवासियों को इलाज मुहैया करने की जिम्मेदारी यहाँ के सिविल अस्पताल की है। यहाँ रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते है। 100 बिस्तरों का अस्पताल बनने से यहाँ के लोगों को बड़ी राहत मिसलेगी। उन्हें ईलाज के लिए ग्वालियर नहीं जाना पड़ेगा।

Updated : 24 Jun 2020 11:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top