दर्शन कर लौट रहे श्रृद्वालु,पलटी लोड़िंग 10 यात्री घायल नशे में था चालक

X
By - Swadesh Web |3 July 2023 6:44 PM IST
Reading Time: दर्शन कर लौट रहे श्रृद्वालु ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर लोडिंग पलटने से 10 लोग घायल हो गए, नशे में था चालक
ग्वालियर। ग्वालियर - शिवपुरी हाइवे पर लोडिंग वाहन पलटने से 10 लोग घायल हो गए। यह लोग नरवर माता मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे। वाहन चालक ने नशे में गाड़ी दौड़ाई और पलट गई। पुलिस ने 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि घायल लोग भिंड के निवासी हैं जो नरवर माता मंदिर में पूजा करने गए थे। रात को लोडिंग वाहन के चालक ने शराब पी ली। नशे में गाड़ी दौड़ाने की वजह से पलट गई। वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली दी गई है। हादसे दौरान चालक भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया की सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई जनहानि नही हुई है।
Next Story
