Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > रिकॉर्ड : ग्वालियर-चम्बल से पहली बार 10 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल

रिकॉर्ड : ग्वालियर-चम्बल से पहली बार 10 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल

रिकॉर्ड : ग्वालियर-चम्बल से पहली बार 10 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल
X

ग्वालियर। प्रदेश में बहुप्रतिक्षित शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हुआ। 20 कैबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों सहित कुल 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।ग्वालियर-चंबल अंचल को तवज्जो देते हुए पहली बार 10 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

ये है मंत्री -

1.यशोधरा राजे सिंधिया (शिवपुरी)

2. इमरती देवी (डबरा )

3. प्रद्युमन सिंह तोमर (ग्वालियर )

4. भारत सिंह कुशवाह ( ग्वालियर ग्रामीण )

5. महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी)

6. एदल सिंह कंषाना(सुमावली )

7.गिर्राज दंडोतिया (दिमनी)

8. ओपीएस भदौरिया(मेहगांव)

9. सुरेश धाकड़ (पोहरी)

10 .बृजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली )

ग्वालियर-चंबल अंचल से 10 लोगों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से कैबिनेट में इस क्षेत्र का दबदबा रहेगा | जिसके चलते क्षेत्र में अधिक विकास होने की संभावना है|

बता दें की प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर अभी उपचुनाव होने है। जिसमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग से है |

Updated : 6 July 2020 6:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top