Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > हड़ताल से लौटे चिकित्सक, फिर भी मरीजों हुए परेशान

हड़ताल से लौटे चिकित्सक, फिर भी मरीजों हुए परेशान

समय से पहले गायब हुए चिकित्सक, बिना उपचार लौटे वापस

हड़ताल से लौटे चिकित्सक, फिर भी मरीजों हुए परेशान
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। चिकित्सकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को 24 घंटे भी नहीं बीते थे की उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सभी हड़ताली चिकित्सकों को काम पर लौटना पड़ा। लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद भी गुरूवार को मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। दरअसल गत दिवस जिले भर के सभी शासकीय चिकित्सक अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए थे। लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रात करीब 10 बजे हड़ताल समाप्त की गई। इसलिए गुरूवार को सभी चिकित्सकों को ओपीडी में पहुंचना था। लेकिन हजार बिस्तर के अस्पताल की ओपीडी में मरीज समय पर पहुंचे ही नहीं। जबकि मरीज सुबह 8 बजे से ही पर्चा कटवा कर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर पहुंच गए थे। इतना ही नहीं कई विभागों में चिकित्सक 10 बजे तो कुछ चिकित्सक 10.30 बजे पहुंचे। इसके अलावा गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकों की बैठक 1 बजे बुलाई गई थी, इसलिए अधिकांश चिकित्सक 12.30 बजे ही ओपीडी से चले गए, जिस कारण मरीजों को मजबूरन जूनियर चिकित्सक को दिखा कर वापस लौटना पड़ा।

हड्डी रोग विभाग में एक बजे डले ताले

हडड़ी रोग विभाग की बात करें तो यहां ओपीडी में 1 बजे ही ताले डाल दिए गए। जबकि मरीजों के पर्चो 2 बजे तक बने। पर्चा काउंटर पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि पर्चे 2 बजे तक बनाए जाते हैं। वहीं मरीजों को कहना था कि जब चिकित्सक ही मौजूद नहीं है तो फिर पर्चे के लिए दस रुपए क्यों लिए गए।

बिना उपचार के लौटे वापस

सेमरा गांव निवासी किरन सिंह को बुखार आ रहा था। जिसके उपचार के लिए जयारोग्य पहुंचे। किरन सिंह के परिजनों का कहना था कि वहा गांव के किराए की गाडी से अपने मरीज को उपचार के लिए लेकर आए थे। लेकिन यहां चिकित्सक ही नहीं है। इसलिए अब मरीज को वापस लेकर जा रहे हैं।

त्याग पत्र लिए बैठे रहे चिकित्सक

हड़ताल समाप्त होने के बाद आगे की रणनीति तैयार करने के लिए गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चर हॉल में चिकित्सकों की एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी चिकित्सकों ने चिकित्सक महासंघ से मिले निर्देशों के अनुसार हस्ताक्षर किए हुए अपने त्याग पत्र रखे रहे। लेकिन भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ महासंघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक में मिले आश्वासन के बाद सभी चिकित्सक वापस लौट गए।

Updated : 5 May 2023 3:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top