Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में नहीं थमा रहा संक्रमितों केमिलने का क्रम, 12 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
ग्वालियर में नहीं थमा रहा संक्रमितों केमिलने का क्रम, 12 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
स्वदेश डेस्क | 6 Jun 2020 3:02 PM GMT
X
X
ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रहीं है।आज जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स के अनुसार शहर में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।हाथीखाना मुरार में एक साथ 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। जिसके बाद से यहाँ लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई। यहाँ मिले संक्रमितों में अधिकांश मामले संपर्क में आने से हुए है।
इसके अलावा अन्य मरीज घासमंडी, कृष्णानगर के है। शहर में नए मरीजों के मिलने का क्रम पिछले कई दिनों से जारी है।शहर मे संक्रमण के ज्यादातर मामले प्रवासी मजदूर और अन्य शहरों से वापिस आने वाले लोगों में मिल रहे है। शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 200 के पार हो गई है। इस महामारी की वजह से शहर में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
Updated : 6 Jun 2020 3:02 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire