Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > खुली जेल के डर से शुरू हुआ मास्क लगाना, डिजाइनर मास्क बने पहली पसंद

खुली जेल के डर से शुरू हुआ मास्क लगाना, डिजाइनर मास्क बने पहली पसंद

खुली जेल के डर से शुरू हुआ मास्क लगाना, डिजाइनर मास्क बने पहली पसंद
X

ग्वालियर।शहर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद प्रशासन ने इस पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों पर 500 रूपए जुर्माना एवं चार घंटे की खुली जेल तय की है। जिसका डर अब लोगों में देखने को मिलने लगा है। यही कारण है कि पिछले दो दिनों से मास्क लगाकर शहर में घूमने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मास्क एवं सेनिटाइजर की बिक्री भी बढ़ी है। जबकि दीपावली एवं उपचुनाव से पहले कोरोना संक्रमण की कम हुई रफ़्तार से लोग इस महामारी के प्रति लापरवाही बरतने लगे थे। अधिकांश का शहर में बिना मास्क घूमते और सेनिटाइजर का उपयोग ना करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर संक्रमण की रफ़्तार बढ़ने एवं प्रशासन की कार्यवाही के डर से लोगों ने एक बार फिर मास्क लगाना एवं सेनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दिया है।

दो गज की दूरी और मास्क है जरुरी इस टैगलाइन के बाद लोगों ने मास्क लगाने के इस सुझाव को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। मास्क के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए शहर में विभिन्न रंग और डिजाइनों में मास्क आना शुरू हो गए है।अधिकांश लोग साधारण मास्क लगाकर बोर हो चुके है।इसलिए अब मास्क भी फैशन का हिस्सा बनता जा रहा है। मास्क की बढ़ती डिमांड के बाद बाजारों में महिला, पुरुष,बच्चे एवं स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले युवक युवतियों के लिए अलग-अलग रंगों एवं डिजाइंस में मास्क उपलब्ध है। जोकि काफी पसंद किये जा रहे है।

युवाओं के बीच की पहली पसंद है ये मास्क -

युवाओं पबजी एवं अन्य गेम्स करैक्टर वाले मास्क ज्यादा पसंद किये जा रहे है।युवतियां फ्लोरल डिजाइन एवं कढ़ाई वाले मास्क ज्यादा पसंद कर रही है। युवतियों के लिए उनकी ड्रेस से मैच करते हुए विभिन्न रंगों एवं पैटर्न्स में आ रहे मास्क उनकी पसंद बने हुए है।

पबजी मास्क -



युवाओं के पसंदीदा गेम पबजी के कैरेक्टर वाला फेस मास्क स्कूल -कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना हुआ है। इस तरह के गेम कैरेक्टर वाले मास्क 20 से 30 रूपए में उपलब्ध है।

बेटमेन मास्क -



पबजी के बाद बेटमेन युवाओं की सबसे बड़ी पसंद बना हुआ है। युवाओं के फेवरिट केरेक्टर्स में पबजी और बेटमेन के अलावा ड्रेकुला, फिनिज एन्ड फर्बस आदि केरेक्टर्स की डिजाइन वाले मास्क ज्यादा पसंद किये जा रहे है।

युवतियों की पसंद -



फ्लोरल डिजाइन वाले ये मास्क किसी भीड ड्रेस के साथ आसानी से लगाए जा सकते है। ये बाजारों में खरीद्द्दारी के साथ पार्टी आदि में भी लगाने के लिए आसानी से उपयोग किये जा सकते है। जिसके चलते ये युवतियों की पहली पसंद है।



पेंटिंग्स डिजाइन वाले ये मास्क नौकरीपेशा युवतियों द्वारा पसंद किये जा रहे है। सादा दिखने के सातह ही थोड़े डिजाइनर भी है। इसलिए इन्हें ऑफिस, मीटिंग्स, इंटरव्यू आदि में आसानी से लगाकर जाया जा सकता है।

बच्चों की पसंद -

युवाओं के साथ छोटे बच्चों भी अपने पसंदीदा कार्टून केरेक्टर्स वाले मास्क को ज्यादा पसंद कर रहे है। लड़कियों के बीच जहां उनकी पसंदीदा बार्बी, सिंड्रेला, जैस्मिन आदि प्रिंसेस वाले मास्क पहली पसंद बने हुए है। वहीँ दूसरी ओर लड़कों के बीच मोटू -पतलू , डोरेमोन, छोटा भीम, शिवा आदि कार्टून कैरेक्टर वाले मास्क फेवरिट बने हुए है। बच्चों के विभिन्न कार्टून कैरेक्टर वाले यह मास्क 15 से 20 रूपए कीमत में उपलब्ध है।

मोटू पतलू -



डोरेमोन मास्क



Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top