Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया

भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
X

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पीसीसी से निकल चुके हैं। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड लांघकर जब विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर केनन चलाई।पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया

मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले।

वाटर कैनन और आँसू गैस के गोले दागे

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने रास्ते में किलेबंदी की थी। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा रेडक्रास हॉस्पिटल के सामने पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने बैरिकेड लांघकर विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान पुलिस ने जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Updated : 13 Feb 2024 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top