विवेक अग्रवाल को राजस्व सचिव, हरिरंजन को पीएमओ से हटाया: केेंद्रीय प्रतिनियुक्ति पद पदस्थ अधिकारियों के बदले दायित्व...

भोपाल। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पद पदस्थ मप्र कैडर के पांच आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदल दिए हैं। तबादला आदेश के अनुसार 1991 बैच के आईएएस मनोज गोविल को सचिव, (एक्सपेंडीचर) वित्त विभाग से हटाकर सचिव समन्वय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पदस्थ किया है।
इसी तरह 1992 बैच के आशीष श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय में सलाहकार इंटर स्टेट काउंसिल से हटाकर सचिव इंटर स्टेट काउंसिल गृह मंत्रालय पदस्थ किया है। 1994 बैच के 3 अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को महानिदेशक हाइड्रोकार्बन तेल एवं पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाकर सचिव युवा कल्याण विभाग, विवेक अग्रवाल को राजस्व सचिव वित्त मंत्रालय से हटाकर संस्कृति सचिव पदस्थ किया है। वहीं हरिरंजन राव को अतिरिक्त सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय से हटाकर विशेष ड्यूटी अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
