Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > हमारे देश की उत्सव प्रधान संस्कृति : डॉ मोहन यादव

हमारे देश की उत्सव प्रधान संस्कृति : डॉ मोहन यादव

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्‍वविद्यालय में विश्‍वरंग 2020 का हुआ शुभारंभ

हमारे देश की उत्सव प्रधान संस्कृति : डॉ मोहन यादव
X

भोपाल। हमारे देश की संस्कृति में जीवन का आनंद समाहित है। मानवीय संवेदनाओं और जीवन की विविधता को सहजता के साथ आनंद के रूप में बांटने का गुण हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। ये बात प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्‍वविद्यालय में भारतीय संस्कृति पर केंद्रित विश्‍वरंग 2020 टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा की हमारे देश की उत्सव प्रधान संस्कृति है। भारतीय संस्कृति की यह अनूठी विशेषता हमें दुनिया से अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव रबीन्‍द्रनाथ टैगोर ने अपने साहित्य के माध्यम से हमें भारतीय संस्कृति की अनेक विशेषताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी जो आज साकार हो रही है।शिक्षा के परिवेश को संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नई शिक्षा नीति हमारे जीवन और समाज में परिवर्तन लाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने में गुरुओं की महती भूमिका होती है। उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों को देखकर सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के अटल इक्यूवेशन सेंटर और एनर्जी सेंटर का भ्रमण किया। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न पुस्तकों एवं फोल्डर्स का विमोचन किया।






Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top