Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह का दिखा दम !

विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह का दिखा दम !

विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह का दिखा दम !
X

भोपाल। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस संगठन के हाल ही संपन्न हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वे कांग्रेस विधायक और प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। विक्रांत अब युवक कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं दूसरे नंबर पर संजय सिंह यादव ने जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान गंभीर आरोप लगाने वाले विवेक त्रिपाठी तीसरे नंबर पर रहे हैं।

विक्रांत भूरिया को 40 हजार 850 वोट मिले हैं, वहीं संजय यादव 20 हजार वोटों के साथ उपाध्यक्ष बने हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर रहे विवेक त्रिपाठी सचिव बने है। बताते चले कि प्रदेश में वर्ष 2013 के बाद अब युवा कांग्रेस के चुनाव कराए गए हैं। 1.11 लाख मतदाताओं ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 10, 11 और 12 दिसंबर को मतदान हुआ था। युवक कांग्रेस चुनाव में 12 उम्मीदवार थे लेकिन तीन ने नाम वापस ले लिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रांत भूरिया अध्यक्ष बन सकते है। भाजपा आरोप लगा रही थी कि होगा वही जो दिग्विजय सिंह चाहते हैं और वही हुआ।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top