Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया जयचंद, कहा - सोनिया गांधी का खास बनने के लिए देश की संस्कृति पर हमला कर रहे

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया जयचंद, कहा - सोनिया गांधी का खास बनने के लिए देश की संस्कृति पर हमला कर रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 2047 तक भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का लक्ष्य

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया जयचंद,  कहा - सोनिया गांधी का खास बनने के लिए देश की संस्कृति पर हमला कर रहे
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को देश में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा का मध्यप्रदेश का संगठन देश के सभी राज्यों में सबसे अच्छा संगठन है, इसके पीछे हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के एवरशाइन गार्डन में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के जयचंद हैं। दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी के करीबी होने की कोशिश में भारत की संस्कृति पर हमला करने के साथ देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो रहे हैं।

खजुराहो लोकसभा का हर बूथ कांग्रेस मुक्त होगा

शर्मा ने कहा कि पार्टी का मध्यप्रदेश संगठन कोई अच्छा कार्य करता है तो शाबासी मिलती है। प्रदेश के संगठन को देश में सबसे अच्छा संगठन बताया जाता है। खजुराहो लोकसभा का हर बूथ कांग्रेस मुक्त होगा और हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हमें जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ’मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रारंभ किया था। इस अभियान के कारण मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। अब हमें 10 प्रतिशत और वोट बढ़ाना है। पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर इतिहास बनाया है। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का इतिहास कायम करना है।

अल्पसंख्यक भाई कह रहे कांग्रेस ने केवल उपयोग किया

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो सकी। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समय अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में वहां की सरकारों ने अवकाश घोषित किया था। मध्यप्रदेश के मेरे अल्पसंख्यक भाई-बंधु भी कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में ही उन्हें लाभ मिला है, कांग्रेस ने केवल अल्पसंख्यकों का उपयोग किया। प्रधानमंत्री कहते थे देश में गुलामी का कलंक नहीं रहने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना भाजपा का बड़ा निर्णय था। कांग्रेस के नेता कहते थे कि धारा 370 हटाने से दंगें होंगे, लेकिन प्रधानमंत्री मादी की सरकार ने जब धारा 370 हटाई तो जम्मू-कश्मीर में कुछ भी नहीं हुआ। अब तो फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग भी राम-राम जप रहे हैं।

2047 में हम भारत को परम वैभव पर पहुंचाएंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 2047 तक भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का लक्ष्य है। वर्तमान में देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हारे हुए बूथों पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री कहते हैं संगठन की ताकत व विचार के आधार पर ही हम जीत पाए हैं। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में जुटेंगे।

Updated : 27 Jan 2024 2:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top