Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में किसानों ने नहीं दिया कांग्रेस का साथ, विफल हुई नौटंकी : विष्णुदत्त शर्मा

मप्र में किसानों ने नहीं दिया कांग्रेस का साथ, विफल हुई नौटंकी : विष्णुदत्त शर्मा

मप्र में किसानों ने नहीं दिया कांग्रेस का साथ, विफल हुई नौटंकी : विष्णुदत्त शर्मा
X

भोपाल। कांग्रेस किसान आंदोलन के नाम पर भ्रम फैलाकर, छल-कपट करके देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। कुछ लोगों को एकत्र करके कांग्रेस ने आंदोलन के नाम पर जो नौटंकी करने का प्रयास किया, वो पूरी तरह विफल रहा है। मध्यप्रदेश सहित देश भर के किसानों ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया और मध्यप्रदेश में भारत बंद का आव्हान पूरी तरह विफल रहा है। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के भारत बंद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

उन्होंने कहा की एक समय में कांग्रेस नेता जिस कृषि कानून की वकालत करते थे, आज उसी कानून का विरोध कर रहे हैं।कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने 6 दिसंबर 2012 को राज्यसभा में ऐसे ही बिल की वकालत की थी।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, किसान नेता शरद पंवार, केप्टन अमरिन्दर सिंह और अरविंद केजरीवाल ने भी इन बातों का समर्थन किया था। कृषि सुधार संबंधी इन्हीं बातों को लेकर दिल्ली की विधानसभा में कानून भी पारित किया गया था। इसके बावजूद कांग्रेस के मित्र आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यजनक है।

आंदोलन से गायब रहे कांग्रेस के मुखिया -

उन्होंने कांग्रेस ने देश में किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने इसका समर्थन नहीं किया। यदि मप्र की बात करें तो यहां ये बंद पूरी तरह विफल रहा। कुछ जगहों पर कांग्रेस के लोग मैदान में दिखायी दिए। शर्मा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस बंद का आव्हान कर रही थी और दूसरी तरफ उसके मुखिया कमलनाथ ही आंदोलन से गायब रहे। इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस ही पूरी तरह से बंद के समर्थन में नहीं थी।

देश आगे बढ़ रहा, इसलिए परेशान है कांग्रेस -

शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, स्वाभिमान के लिए काम कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस के जो लोग अब तक सत्ता की मलाई चाटते रहे हैं, उन्हें इस बात से दर्द हो रहा है कि देश क्यों आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी किसानों की आय को दोगुना करने और देश के किसानों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए कृषि कानून लेकर आए हैं। लेकिन सीएए और धारा 370 को लेकर देश में नौटंकी करने वाली कांग्रेस अब इन कानूनों के नाम पर नौटंकी कर रही है।



Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top