Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित होंगे : वीडी शर्मा

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित होंगे : वीडी शर्मा

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित होंगे : वीडी शर्मा
X

भोपाल। कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ और छल कपट की राजनीति की है। उनके घोषणा पत्र को न कोई सुनने वाला और न कोई देखने वाला है। उनका घोषणा पत्र हर बार की तरह इस बार भी झूठ का पुलिंदा साबित होंगे। कांग्रेस की 15 महीने की गलती से सरकार बनी थी, जो घोषणाएं उन्होंने की थीं, उनको जमीन पर उतारने का काम कांग्रेसियों ने कभी नहीं किया। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

एक सवाल के जवाब में विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उम्मीदवार चयन भी शीघ्र हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों के जीवन को बदलने और गरीब कल्याण का काम रही है। इसी को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है प्रदेश सरकार

शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए इतिहास में जो काम नहीं हुए वो भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हो रहे हैं। पेसा एक्ट के प्रावधानों से जनजातीय समाज के लोगों का जीवन आसान होगा। 18 सितंबर को जबलपुर में मुख्यमंत्री जी ने 18 बिन्दुओं पर जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए कुछ घोषणाएं की थीं। उससे जनजातीय समाज में इस बात को लेकर हर्ष व्याप्त है।

Updated : 12 Oct 2021 10:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top