Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस का अंतर्कलह आया बाहर, पूर्व मंत्री ने अपने ही नेताओं पर लगाए आरोप

कांग्रेस का अंतर्कलह आया बाहर, पूर्व मंत्री ने अपने ही नेताओं पर लगाए आरोप

कांग्रेस का अंतर्कलह आया बाहर, पूर्व मंत्री ने अपने ही नेताओं पर लगाए आरोप
X

भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस में चल रही अंतरकलह बार-बार सामने आ रही है। आज गत कांग्रेस सरकार में में मंत्री रहें उमंग सिंघार ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाये है। सिंघार का आरोप है की पार्टी के ही कुछ नेता निजी हितों के लिए पार्टी की कुर्बानी दे रहें है। पूर्व मंत्री सिंघार इससे पहले भी कई बार अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर हमला बोल चुकें है।

उमंग सिंघार ने आज तीत कर लिखा भारत के स्वतन्त्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस में अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नेहरू गांधी परिवार का कुर्बानी का इतिहास रहा है लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिये युवा नेतृत्व एवं देश की सबसे पुरानी पार्टी को कुर्बान करने पर लगे हैं। ईद मुबारक। बता दें कि इससे पहले उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए थे। बता दें कि उमंग सिंघार धार के गंधवानी विधानसभा सीट से विधायक हैं औऱ कमलनाथ सरकार में वन मंत्री थे। गौरतलब है की प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद से कांग्रेस पार्टी में फूट जारी है। वहीँ प्रदेश में पार्टी नेतृत्व को लेकर भी युवा नेताओं के बीच की खींचतान सामने आ चुकी है।





Updated : 1 Aug 2020 5:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top