Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > उपचुनावों से पहले पूर्व सीएम उमाभारती ने सिंधिया को लेकर कहीं ये बात

उपचुनावों से पहले पूर्व सीएम उमाभारती ने सिंधिया को लेकर कहीं ये बात

उपचुनावों से पहले पूर्व सीएम उमाभारती ने सिंधिया को लेकर कहीं ये बात
X

भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा की ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में ही होना चाहिए था, उनका कांग्रेस में होना अस्वाभाविक था। राजमाता सिंधिया जैसे बलशाली व्यक्तित्व ने जनसंघ को मजबूत किया था, वहीं ज्योतिरादित्य बीजेपी में शामिल होकर अपनी दादी की इच्छा पूरी की है। उन्होंने कहा की सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस लगभग खत्म होने की स्थिति में आ गई है और भाजपा की ताकत बढ़ गई है। जो भी भाजपा में आ जाता है उसकी विचारधारा भी भाजपा की ही हो जाती है।

भाजपा नेत्री ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है।प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर उमा भारती ने कहा कि यहां तैयारी की जरूरत नहीं है, हमारे के लिए कांग्रेस ने यहां तैयारी कर दी है। क्योंकि कांग्रेस का यहां अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा की क प्रदेश में 24 सीटों पर होने जा रहे चुनावों में अधिकांश पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी।वही दिग्विजय पर हमला बोलते हुए उमा ने कहा कि आने वाले समय में दिग्विजय सिंह की तो जमानत जब्त होने वाली है। पूर्व में भी दीदी प्रज्ञा सिंह ने उन्हें बड़े मतों से हराकर जनता में उनके वजूद को सबके सामने ला दिया है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने कोई तोड़ फोड़ नहीं की है बीजेपी समुद्र की भांति है। समुद्र कभी अपनी सीमा लांघ कर किसी दूसरे के पास नहीं जाता, बल्कि छोटी नदियां घूम फिर कर समंदर में समा जाती हैं। कांग्रेस की हालत भी कुछ ऐसी हो रही है। केवल दिग्विजय सिंह से ही नहीं, बल्कि आज जनता कांग्रेस से भी किनारा करने लगी है।उमा ने



Updated : 5 Jun 2020 9:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top