Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस स्वदेशी गांधी की ओर लौटे; रिया चक्रवर्ती पर राजनीति बंद हो : उमाभारती

कांग्रेस स्वदेशी गांधी की ओर लौटे; रिया चक्रवर्ती पर राजनीति बंद हो : उमाभारती

कांग्रेस स्वदेशी गांधी की ओर लौटे; रिया चक्रवर्ती पर राजनीति बंद हो : उमाभारती
X

भोपाल। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय पद के लिए मचे घमासान पर भाजपा की दिग्गज नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा की कांग्रेस को अब स्वदेशी गांधी की ओर लौटना चाहिए। पार्टी का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को देना चाहिए जो वास्तविक गांधीवादी सोच का व्यक्ति हो, जो स्वदेशी गांधी हो और उसमें विदेशी का कोई एलिमेंट ना हो। उन्होंने कहा की मैं सोनिया गांधी का सम्मान करती हूँ।लेकिन कांग्रेस से मेरी अपील है की विदेशी गांधी से मुक्ति पाओ। उन्होंने कहा की मैं चाहती हूँ कांग्रेस को परिवारवाद से मुक्ति मिले।

सुशांत केस को बिहार वर्सेज महाराष्ट्र न बनाएं-

इसके साथ ही उमाभारती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती के बचाव बयान दिया। उन्होंने कहा की मैं रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती लेकिन हम सीबीआई जांच को प्रभावित नहीं कर सकते।उन्होंने कहा की कि जब तक किसी पर आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक किसी को आरोपी सिद्ध नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा की जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाते हम किसी महिला पर ऐसे आरोप नहीं लगा सकते।

उन्होंने आगे कहा की इस मामले को क्षेत्रवादी राजनीति का हिस्सा ना बनाये। इस केस को बिहार वर्सेज महाराष्ट्र न बनाएं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच होना बेहद जरुरी है। इस दौरान उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर दुःख भी जताया।उन्होंने कहा की मैं मीडिया से भी अपील करती हूँ की इस मामले की सही जानकारी ही लोगों तक पहुंचाएं।






Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top