Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में 7 IAS -2 IPS के ट्रांसफर, भोपाल-इंदौर के कलेक्टर बदले

मप्र में 7 IAS -2 IPS के ट्रांसफर, भोपाल-इंदौर के कलेक्टर बदले

रीवा और शहडोल के संभाग आयुक्त बदले

मप्र में 7 IAS -2 IPS के ट्रांसफर, भोपाल-इंदौर के कलेक्टर बदले
X

भोपाल। मप्र में डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। राज्य सरकार ने आज शुक्रवार को 7 आईएएस अधिकारीयों के तबादले किए है। इसके साथ ही गृह विभाग ने भी 2 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।



मप्र सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार, रीवा और शहडोल के संभाग आयुक्त 2006 बैच के IAS अधिकारी अनिल सुचारी को वहां से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव नियुक्त किया है और 2008 के अधिकारी आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चन्द्र डाड को रीवा एवं शहडोल संभाग आयुक्त बनाया है।

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्टर बने -

इसके अलावा सरकार ने श्रम आयुक्त मप्र इंदौर श्रीकांत बनोठ को ओएसडी सह आयुक्त सह संचालक नगर एवं ग्राम निवेश बनाया है। उनकी जगह सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त इंदौर बनाया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को हटाकर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम बनाया है और उनकी जगह पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया है।वहीँ भोपाल के कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह को इंदौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।

जबलपुर डीआईजी बदले -

वहीँ गृह विभाग ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। डीआईजी जबलपुर रेंज आर आर एस परिहार को पुलिस हेडकॉर्टर भेजा गया है। वहीँ पीएचक्यू में पदस्थ टीके विद्यार्थी को जबलपुर रेंज का डीआईजी को नियुक्त किया है।

Updated : 5 Jan 2024 1:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top