Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश के आशीष सिंह और उमाकांत राव सर्वश्रेष्ठ IAS की सूची में शामिल

प्रदेश के आशीष सिंह और उमाकांत राव सर्वश्रेष्ठ IAS की सूची में शामिल

प्रदेश के आशीष सिंह और उमाकांत राव सर्वश्रेष्ठ IAS की सूची में शामिल
X

भोपाल। देश के टॉप 10 आईएएस अधिकारियो की सूची जारी की गई हैं। इस सूची में प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियो को शामिल किया गया। इस लिस्ट में आशीष सिंह छठे नंबर पर और उमाकांत राव नवें नंबर पर है। यह जानकारी इंदौर के कलेक्टर लोकेश जाटव ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से दी है।

आशीष सिंह मई 2018 से नगर निगम इंदौर में कमिश्नर पद पर पदस्थ हैं। इन्हीं के नेतृत्व में इंदौर ने लगातार तीन सालो से स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली रैंक हासिल की हैं। उमाकांत राव सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ हैं। वह जब 2005 में देवास जिले का कलेक्टर बने थे उस समय जिला जल संकट से जूझ रहा था। पानी ट्रेनों से लाया जा रहा था। उमराव ने जिले को सौ प्रतिशत सिंचित कराया।

जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में पहले स्थान पर सिक्किम के राज यादव, द्वितीय स्थान पर मिजोरम की शशांक आला,तृतीय नंबर पर तमिलनाडु के संदीप नंददोरी, चतुर्थ नंबर पर राजस्थान के अतहर आमिर खान,पाँचवे नंबर पर छत्तीसगढ़ के अवनीश शरण,छठे नंबर पर मध्य प्रदेश के आशीष सिंह, सातवे नंबर पर राजस्थान के जितेंद्र सोनी,आठवे नंबर पर जम्मू कश्मीर के शहीद इक़बाल चौधरी, नवे नंबर पर मध्यप्रदेश के उमाकांत उमराव,दसवे नंबर पर तेलंगाना के ए श्री देवसेना हैं।


Updated : 17 Jan 2020 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top