Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > MP Board Exam : कक्षा 5वीं और 8वीं का टाइम टेबल जारी, जानिए किस दिन होगा कौन सा एग्जाम ?

MP Board Exam : कक्षा 5वीं और 8वीं का टाइम टेबल जारी, जानिए किस दिन होगा कौन सा एग्जाम ?

MP Board Exam : कक्षा 5वीं और 8वीं का टाइम टेबल जारी, जानिए किस दिन होगा कौन सा एग्जाम ?
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड की परीक्षा आगामी 6 मार्च से शुरू होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।

जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी। इस साल 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 8वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी जबकि 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक जारी रहेंगी।

कक्षा 5 का टाइम टेबल


  • 6 मार्च दिन बुधवार- हिंदी
  • 7 मार्च दिन गुरुवार- गणित
  • 11 मार्च दिन सोमवार- अंग्रेजी
  • 12 मार्च दिन मंगलवार- पर्यावरण
  • 13 मार्च दिन बुधवार- संस्कृत

कक्षा 8 का टाइम टेबल


  • 6 मार्च दिन बुधवार- हिंदी
  • 7 मार्च दिन गुरुवार- गणित
  • 11 मार्च दिन सोमवार- अंग्रेजी
  • 12 मार्च दिन मंगलवार- विज्ञान
  • 13 मार्च दिन बुधवार- संस्कृत
  • 14 मार्च दिन गुरुवार- सामाजिक विज्ञान

Updated : 5 Jan 2024 9:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top