Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र सरकार के 04 राज्यमंत्रियों को 05 माह से विभाग मिलने का इंतजार

मप्र सरकार के 04 राज्यमंत्रियों को 05 माह से विभाग मिलने का इंतजार

मप्र सरकार के 04 राज्यमंत्रियों को 05 माह से विभाग मिलने का इंतजार
X

भोपाल। प्रदेश में सियासी फेरबदल के बाद सत्ता में आई शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को करीब पांच महीने बीत चुके है लेकिन अबतक राज्य और कैबिनेट मंत्रियों के बीच कार्यों का बंटवारा नहीं हुआ है।जिसे लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा की पिछले 5 महीनों से सिंधिया समर्थक राज्यमंत्रियों के पास कोई कार्य नहीं है। सिर्फ गाड़ी, दफ्तर और बंगले का सुख भोग रहे है।

बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार के समय 8 विधायकों राज्यमंत्री बनाया था। जिनमे से चार विधायकों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया था। इंदर सिंह परमार को स्कूल शिक्षा, रामकिशोर कावरे को आयुष विभाग, भारत सिंह कुशवाह को उद्यानिकी, रामखेलावन पटेल को पिछड़ा वर्ग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। जबकि सिंधिया खेमे के माने जाने वाले राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया ,सुरेश धाकड़ और ओ पी एस भदौरिया को बिना स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाया गया था। उपचुनाव में मिली हार के बाद राज्यमंत्री गिर्राज दंडोतिया ने इस्तीफा दे दिया है। अब बचे सिंधिया समर्थक तीनों राज्यमंत्री काम मिलने का इन्तजार कर रहे है। इनके पास कोई काम ना होने की वजह से सिर्फ मंत्री पद का सुख भोग रहे है। जिसके चलते कांग्रेस को तंज कसने का मौका मिल गया है।

भाजपा का पलटवार -

कांग्रेस विधायक डॉ गोविन्द सिंह के तंज के बाद भाजपा ने सफाई दी है।भाजपा विधायक रामपाल सिंह ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा की उपचुनाव के कारण कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के बीच कार्य विभाजन नहीं हो सका है लेकिन सरकार व्यवस्थित तरीके से काम कर रही है, जल्द ही राज्य मंत्रियों को भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



Updated : 12 Oct 2021 11:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top