Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शिवराज सिंह चौहान दो दिन के दौरे पर जाएंगे तेलंगाना, भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

शिवराज सिंह चौहान दो दिन के दौरे पर जाएंगे तेलंगाना, भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

शिवराज सिंह चौहान दो दिन के दौरे पर जाएंगे तेलंगाना, भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल
X

भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दो दिन के दौरे पर तेलंगाना जाएंगे। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह सोमवार शाम को दिल्ली जाएंगे। इसके बाद मंगलवार को सुबह दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। वहां हैदराबाद, करीमनगर, वारंगल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बता दें कि भाजपा देश भर में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है।इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियो तक पहुँचाना एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

Updated : 8 Jan 2024 2:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top