Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस के वचनपत्र को शिवराज सिंह ने बताया महाझूठ, कहा - जनता जानती है सच्चाई, विश्वास नहीं करेगी

कांग्रेस के वचनपत्र को शिवराज सिंह ने बताया महाझूठ, कहा - जनता जानती है सच्चाई, विश्वास नहीं करेगी

कांग्रेस के वचनपत्र को शिवराज सिंह ने बताया महाझूठ, कहा - जनता जानती है सच्चाई, विश्वास नहीं करेगी
X

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र जारी कर दिया। जिसमें कांग्रेस ने 59 विषय, 225 मुख्य बिंदु, 1290 वचन और 101 गारंटी दी हैं। कांग्रेस का वचनपत्र सामने आते ही मुख्यमंत्री शिवराज ने तंज कसा है। उन्होंने कि यह वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी कांग्रेस ने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं नौजवानों को 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा। समूहों का कर्जा कब माफ होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि साल 2018 में कांग्रेस ने एक नहीं अनेकों वचन दिए थे, जो सारे के सारे झूठे निकले। आज एक बार इन्होंने फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस झूठ पर जनता भरोसा करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता जानती है भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी लेकिन हमने इसे लागू किया। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में आने वाली नहीं है।

कितनी कांग्रेस है -


कमलनाथ के दिग्विजय सिंह को लेकर दिए विवादित बयान पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह ने कहा की एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है "जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।" ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं। अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है। कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है। नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है। कांग्रेस कितनी है।कांग्रेस किसकी है और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है।


Updated : 17 Oct 2023 11:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top