Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गुपकार गैंग नहीं गुप्तचर गैंग, कांग्रेस 370 हटने का विरोध क्यों कर रही है : मुख्यमंत्री

गुपकार गैंग नहीं गुप्तचर गैंग, कांग्रेस 370 हटने का विरोध क्यों कर रही है : मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह ने गुपकार गठबंधन में शामिल होने पर कांग्रेस से पूछे सवाल

गुपकार गैंग नहीं गुप्तचर गैंग, कांग्रेस 370 हटने का विरोध क्यों कर रही है : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। मैडम सोनिया गांधी जवाब दें, क्यों कांग्रेस के नेता धारा 370 समाप्त होने का विरोध कर रहे हैं? देशविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है? कांग्रेस गुपकार अलायंस के साथ है या नहीं, यह स्पष्ट करें ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में कहे। उन्होंने जम्मूकश्मीर में गठित हुए गुपकार गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से कई सवाल पूछे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी स्पष्ट करे की कांग्रेस के नेता जम्मू कश्मीर में धारा 370 का विरोध क्यों कर रहे है। कांग्रेस हमेशा देशविरोधी ताकतों के साथ क्यों खड़ी रहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस ने जिस गुपकार गैंग के साथ हाथ मिलाया है, वह वास्तव में गुप्तचर गैंग है! ये पाकिस्तान और चीन के गुप्तचर हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा ही देशविरोधी ताकतों का साथ दिया है। गुपकार गैंग के लोगों ने ज़िंदगी भर जम्मू-कश्मीर को लूटा है।

कांग्रेस गुपकार घोषणापत्र गठबंधन का हिस्सा -

अब्दुलाओं, मुफ्तियों और एक गांधी परिवार की लूट की दुकान धारा 370 की समाप्ति के बाद बंद हो गई थी। अब ये फिर से जम्मू-कश्मीर की हवा में ज़हर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुपकार घोषणापत्र गठबंधन का हिस्सा है और ज़िला विकास परिषद के चुनाव कांग्रेस गुपकार गठबंधन के साथ लड़ेगी। धारा 370 को लेकर कांग्रेस का क्या दृष्टिकोण है, मैडम सोनिया गांधी स्पष्ट करें। आज सारा देश यह जानना चाहता है कि धारा 370 की समाप्ति का विरोध करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देकर जम्मू-कश्मीर की फिज़ा में ज़हर घोलने वालों के साथ हाथ में हाथ डालकर कांग्रेस पार्टी क्यों खड़ी है

भाजपा ने भूल सुधारी -

पंडित नेहरू जी ने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था की जिससे कश्मीर भारत से समरस नहीं हुआ।पंडित नेहरू जी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले गए और जनमत संग्रह तक की बात कही! पंडित नेहरू जी ने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई। जो ऐतिहासिक भूल पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर को लेकर की थी, भाजपा ने ने उसे सुधारने का प्रण लिया था। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर उस प्रण को पूरा किया।

Updated : 20 Nov 2020 9:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top