Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शिवराज सरकार ने दो नए जिले पांढुर्णा और मैहर के गठन को दी मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अब वन टाइम फीस

शिवराज सरकार ने दो नए जिले पांढुर्णा और मैहर के गठन को दी मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अब वन टाइम फीस

मुख्यमंत्री निवास देर रात हुई कैबिनेट की बैठक

शिवराज सरकार ने दो नए जिले पांढुर्णा और मैहर के गठन को दी मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अब वन टाइम फीस
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को देर रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों को मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक कर्मचारी चयन मंडल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब वन टाइम परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन भी वन टाइम होगा। पांढुर्णा और मैहर दो नए जिलों के गठन को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दी है। साथ ही 9 कल्याण बोर्ड के गठन को भी स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा 6000 करोड़ की 18 सिंचाई परियोजनाओं को भी शिवराज सरकार ने मंजूरी दी है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रि-परिषद की बैठक में 18 बड़ी एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। इन सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा अन्य फैसलों पर भी मुहर लगाई गई।


इसके अलावा इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के हित में बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान जिला छिंदवाड़ा से अलग कर नवीन जिला पांढुर्णा और सतना जिले से पृथक कर मैहर को नए जिला बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई। कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं के लिए अब वन टाइम परीक्षा शुल्क और रजिस्ट्रेशन होगा। स्कूलों में अब टॉपर्स की मर्जी से ही स्कूटी खरीद कर दी जाएगी।

- अमरपाटन में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुरू होगा।

- निरामय योजना के तहत शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

- रायसेन जिले में नया मेडिकल कॉलेज शुरू होगा।

- वनरक्षकों के मूल वेतन के संबंध में वृद्धि का भी फैसला किया गया।

- नाहरगढ़, सिमरिया, बड़ोदिया, गांधीनगर, सिंहपुर, गुलाना, रहटगांव, ब्यौहारी को नगर परिषद बनाने का निर्णय

- सहकारी समितियों की दुकान में काम करने वालों को वेतन के साथ ₹3000 की अतिरिक्त पारिश्रमिक राशि दी जाएगी।

- आहार अनुदान योजना के तहत हितग्राहियों बैगा सहारिया भारिया की बहनों को अब 1500 रुपये दिए जाएंगे।

जनजाति कार्य विभाग के तहत 95 सीएम राइस स्कूल के स्थल चयन और प्रस्तावों को मंजूरी।

- 10 नए सीएम राइज विद्यालयों को स्वीकृति

- विवेकानंद युवा संस्थान की स्थापना मध्यप्रदेश में की जाएगी।

- भोपाल की तरह ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित होंगे।

- भोपाल में कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक 8 लेन एलिवेटेड कॉरीडोर की मंजूरी।

- सभी 52 जिला मुख्यालय पर युवाओं के लिए विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र की स्थापना होगीट

- शहीद वनकर्मियों के आश्रित परिवारों को 10 लाख से बढ़कर 25 लाख विशेष अनुग्रह अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति

- वन विभाग के कार्यपालिक कर्मचारियों को पुलिस के समान प्रारंभिक अनुदान एवं नवीनीकरण अनुदान वर्दी भत्ता में बढ़ोतरी को मंजूरी।

- जनजाति एवं लोक कलाकारों को प्रदर्शन के लिए दैनिक मानदेय एवं भत्ते की दरों में बढ़ोतरी।

- रायसेन जिले में उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण संस्थान खोलने की स्वीकृति।

- कोटवारों को सेवा मुक्त होने पर एक लाख रुपये की राशि दिए जाने की मंजूरी।

मंत्री सारंग ने बताया कि मंत्रि-परिषद ने नौ कल्याण बोर्ड के गठन को भी मंजूरी दी है। इनमें मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश स्वर्णकला कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड, जय मीनेश कल्याण बोर्ड और मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड शामिल है।

Updated : 5 Oct 2023 3:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top