शिवराज सिंह ने दिग्विजय को मानहानि का नोटिस थमाया

शिवराज सिंह ने दिग्विजय को मानहानि का नोटिस थमाया
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दोनों ही दल के नेता एक-दूसरे के प्रति आक्रामक तेवर अपना रहें है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया।

दरअस, दिग्विजय सिंह गत दिनों 29 व 30 जून को ट्वीट्स कर शिवराज सिंह डाबी के ऊपर झूठे और मनगढंत आरोप लगाए थे। जिसके बाद संयोजक डाबी ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ 29 जून को एमपी नगर क्राइम ब्रांच में दर्ज की थी।इस शिकायत के बाद भी दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर अकाउंट से उनके खिलाफ लिखते गए। अब डाबी ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। जिसमे दिग्विजय सिंह से मांग की गई है कि 15 दिवस में वे शिवराज सिंह डाबी के लिए कहे गए अपमान जनक शब्द जैसे "तड़ीपार", "फ्रॉड" इत्यादि किस आधार पर कहाँ है, वे इसे साबित कर स्पष्टिकरण दे और शिवराज सिंह डाबी से लिखित रूप में माफ़ी मांगे और उक्त माफीनामा अपने ट्वीट पर प्रकाशित करे। ऐसा नही करने पर शिवराज सिंह डाबी अपने अधिवक्ता के माध्यम से सक्षम न्यायालय में दिग्विजय सिंह के विरुद्ध अपराधी/व्यवहारिक मानहानि का मुकदमा पेश करेंगे।


Tags

Next Story