Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ग्वालियर से ये नेता बन सकते है मंत्री !

कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ग्वालियर से ये नेता बन सकते है मंत्री !

कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ग्वालियर से ये नेता बन सकते है मंत्री !
X

ग्वालियर। प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चल रहीं अटकलें अंतिम दौर में पहुँच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के लिए संभावित मंत्रियों की सूची लेकर कल दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह अन्य आदि नेताओं से मुलाकात की। बताया जा रहा है की दिल्ली में मंत्रिमण्डल विस्तार के लिए हाईकमान से हरी झंडी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे तक भोपाल पहुँच सकते है। जिसके बाद कल मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के लिये लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसी कड़ी में राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में जिन विधायकों को शामिल किया जा रहा है। उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, यशपाल सिंह सिसौदिया, चेतन कश्यप, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, भोपाल से विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, इंदौर से रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक नेताओं में प्रद्युन सिंह तोमर, इमरती देवी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह और रणवीर जाटव के नाम मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट में बताये जा रहे है। जबकि सिंधिया समर्थक गोविंद राजपूत और तुलसी सिलावट को पहले ही मंत्री बनाया जा चुका है।


Updated : 29 Jun 2020 6:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top