Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > 3 जनवरी को होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, सिलावट और राजपूत को मिल सकती है जगह

3 जनवरी को होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, सिलावट और राजपूत को मिल सकती है जगह

3 जनवरी को होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, सिलावट और राजपूत को मिल सकती है जगह
X

भोपाल। प्रदेश में शिवराज सरकार एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी 2021 को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में आयोजित होगा।इसके साथ ही उपचुनाव परिणाम के बाद से शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की लग रहीं अटकलें समाप्त हो गई हैं। इसकी अधिकारिक सूचना आज ही मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है। जिसके बाद राजभवन ने इसकी पुष्टि की हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह भी दोपहर 3 वजे आयोजित होगा।

माना जा रहा है की इस विस्तार से सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। दोनों ही नेताओं ने उपचुनाव से पहले बिना विधायक मंत्री पद पर रहने की अवधि पूरी होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव का परिणाम आने के बाद से दोनों नेताओं को कैबिनेट में जगह दिए जाने की मांग चल रही है। जिसके चलते दोनों नेताओं का कैबिनेट में शामिल होना तय माना जा रहा है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों का स्थान खाली है। जिसके चलते राजनीतिक जानकारों का मानना है की अन्य नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top